बरेली। सावन माह में कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने गुरुवार को रामगंगा तट पर अपने कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। भगवान आशुतोष के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ शिविर की शुरुआत हुई। समिति के पदाधिकारियों ने भोलेनाथ से सभी कावड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि सात नाथों की नगरी बरेली से हर साल बड़ी संख्या में कावड़ यात्री गुजरते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे सावन माह तक सेवा शिविर लगातार संचालित किया जाएगा।
शिविर में कावड़ियों के लिए निःशुल्क जलपान, भोजन प्रसाद, चिकित्सा सुविधा, विश्राम और रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। समिति ने सभी शिवभक्तों का शिविर में स्वागत करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इसका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थापक सोनू भैया, अध्यक्ष शोभित अग्रवाल, महामंत्री बंटी ठाकुर, श्रवण गुप्ता, सुधीर श्रोत्रिय, ज्ञान प्रकाश रस्तोगी, योगेंद्र गंगवार, निहाल किशोर, सोनू सैनी, अशोक देवल, शलभ अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पंडित केशरी नंदन कौशिक, विशाल चंद्रा, सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार, रिजु रस्तोगी, अमर यादव, मुदित गोयल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।












