बरेली: नगर निगम ने कटघर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की है. वार्ड-31 के अंतर्गत ग्राम जसोली अजीजगंज में 380 वर्गमीटर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर अपने संरक्षण में ले लिया गया.

नगर निगम के अनुसार, गाटा संख्या 62 और 63 की करीब 6800 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी. इसके बाद तहसील सदर की राजस्व टीम और नगर निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मौके पर जांच की.
जांच में गाटा संख्या 63 की 380 वर्गमीटर श्रेणी-1 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई. इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया और जमीन को सुरक्षित करा लिया.
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.













