रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षासूत्र

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मपत्नी गीता धामी ने नारी शक्ति को दिया सुरक्षा का भरोसा ….

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेशभर से आई महिलाओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित अतिथियों ने भी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके प्रति विश्वास और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन उन्हें परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों को मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों के प्रति आभार जताते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद को प्रदेश की सेवा के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं की भागीदारी से ही मजबूत और विकसित उत्तराखंड का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में विधायक सविता हरबंस कपूर, विधायक आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियों के साथ महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें