बरेली कॉलेज में छात्र सभा का हल्ला बोल, मांगें नहीं मानीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल मैदान, छात्रावास, छात्रसंघ चुनाव और आजाद की प्रतिमा समेत कई मुद्दों पर धरना, कॉलेज प्रशासन ने समाधान का दिया भरोसा

बरेली। बरेली कॉलेज में छात्र हितों और विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज के खेल मैदान का राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रमों में उपयोग बंद करने, खेल गतिविधियां दोबारा शुरू कराने, मैदान के आधुनिकीकरण, आजाद छात्रावास की मरम्मत कर उसे जल्द शुरू कराने, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा सम्मानपूर्वक स्थापित कराने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।

धरने की सूचना पर उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा और डॉ. इंदीवर चौहान मौके पर पहुंचे। छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद कॉलेज प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के लिए समय मांगा और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

धरने में प्रदेश सचिव संजय मेवाती, महानगर महासचिव अमन यादव, समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व छात्र नेता रजत मिश्रा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, प्रदेश सचिव किशन यादव, राशिद मेवाती, जावेद मलिक गद्दी, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विशाल यादव, मोंटी शुक्ला और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष पाल विक्रांत सिंह ने कहा कि संगठन छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें